news
Florence Nursery School Annual Gathering 2020

Brahmakumaris dhankawadi
Balance Sheet of Life- Lalit Bhaiji Madhuban

GUEST : BK Lalit bhaiji Madhuban, Neman Vishram – CA, Amit Gore – CA, Satyanarayan Mundada ICWA chartered accountant Institute – secretary Pune division , President of Geeta Parivar , Amit Nale – MBES Vedant clinic , state level Arogya Raksha award winner , Bk Usha – Mira Soc, Pune
news
8 मार्च अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “सशक्त नारी सशक्त समाजका आधार” विषय पर कार्यक्रम आयोजित

पुणे – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के धनकवडी स्थित शाखा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “सशक्त नारी सशक्त समाजका आधार” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमें मुख्य रूप से संजीवनी माता जी (अध्यक्षा एकता योगा ट्रस्ट) उपस्थित थे | कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया | तत्पश्चात सभी का स्वागत करते हुए बी. के. आरती दीदी ने कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट किया और बताया कि माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज् संस्थान से महिला सशक्तिकरण का प्रकाश पूरे विश्व के 140 देशों में फ़ैल रहा है यह संस्थान खासकर महिलाओ के अन्दर शक्ति स्वरूपा का भाव और सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है | संस्थान द्वारा लगभग 10 लाख महिलाएं अपना आध्यात्मिक सशक्तिकरण और नैतिक मूल्यों के माध्यम से अपने कार्य क्षेत्र में भी अग्रसर रहते हुए श्रेष्ठ जीवन और श्रेठ समाज और स्वर्णिम संसार के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है| उन्होंने कहा आज आवश्यकता है महिलाओं के प्रति विश्वस्तर पर द्रष्टिकोण को बदलने की, उनके प्रति सुविकसित नजरिया पैदा करने की साथ ही नारी का नारी प्रति रवैया बदलने की ताकि नारी सामाजिक, मानसिक, आर्थिक,शारीरिक व आध्यात्मिक रूप से सशक्त बने|
मुख्या वक्ता के रूप में उपस्थित विश्व परिवर्तन सेवाकेंद्र की संचालिका बी. के. सुलभा दीदी ने कहा कि नारी इस संसार का आधार है नारी के बिना इस संसार की कल्पना असंभव है आज हम सभी उस रामराज्य की परिकल्पना करते हैं जहाँ सभी लोग भयहीन वातावरण में परस्पर प्रेम व सहयोग के साथ अपने जीवन को सफल बना सकें उन्होंने कहा कि महिलायें सशक्त हों उसके लिए सर्वप्रथम आवश्यकता है सामाजिक परिवर्तन की, सदियों से समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों, कुप्रथाओं, विक्षिप्त मानसिकता को समाप्त कर महिलाओं प्रति सहयोग, सम्मान वाला नजरिया विकसित करने की | उन्होंने कहा समाज उनके पंख ना कतरे उन्हें उन्मुक्त गगन में उड़ने की इज़ाज़त दे | यदि महिलायें काम करना चाहती हैं बढ़ना चाहती हैं तो बेशक हम मदद ना कर सकें लेकिन उनको रोकें भी नहीं | और ऐसे ही आगे बडते रहे |
इस अवसर पर अन्य सभी वक्ताओं ने भी अपनी शुभकामानाएं दी |
कार्यक्रम का कुशल संचालन बी. के. आरती दीदी के द्वारा किया गया |
कार्यक्रम में संसथान से जुड़े अनेकानेक भाई एवं बहिनें उपस्थित थे |
आयोजक – ब्रह्माकुमारीज् धनकवडी – पुणे
news
महाशिवरात्री के अवसर पर १२ जोतिर्लिंगम दर्शन |

ब्रह्माकुमारीज विश्व परिवर्तन भवन धनकवडी पुणे सेवा केंद्र पर १२ जोतिर्लिंगम दर्शन कि झाँकी एवं अध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी और राजयोग मेडिटेशन अनुभूती कक्ष का आयोजन इस 84 वें शिवअवतरण दिवस पर ध्वजारोहण और दीप प्रज्जवलित करके महाशिवरात्रि का महाभोग लगाया गया |
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी धनकवडी की संचालिका बी.के.सुलभा दीदी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में शिव अवतरण के ८४ वें महोत्सव पर सभी को बधाईयाँ प्रेषित की । इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि पुणे स्तीथ भगिनी निवेदिता सहकारी बँक के अध्यक्षा सौ. जयश्री कुरुंदवाड, चारटेड अकॉउंटन्ट श्री. दत्तात्रय कुरुंदवाड और मीरा सोसायटी सेवा केंद्र की सहसंचालिका बी.के.उषा दीदी ने वरदानी योग तपस्या से कार्यक्रम की शुरुवात की प्रात: 7 बजे से रात ९ बजे तक आयोजित विशाल महोत्सव में १००० से अधिक भाई-बहनो ने भाग लेकर दिव्य शिव जोतिर्लिंगम प्रदर्शनी एवं अध्यात्मिक योग कार्यक्रम का लाभ लिया ।
-
Brahmakumaris dhankawadi8 years ago
Celebrating Mamma Day
-
Brahmakumaris dhankawadi8 years ago
Celebrating International Yoga Day
-
Brahmakumaris dhankawadi6 years ago
Pune (Maharashtra) : Dadi Janki at Jagdamba Bhavan Annual Day Program | Dhankawadi
-
Uncategorized6 years ago
How to Overcome Exam Fear !
-
Uncategorized8 years ago
Mera Bharat Swarnim Bharat Bus Yatra
-
news5 years ago
8 मार्च अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “सशक्त नारी सशक्त समाजका आधार” विषय पर कार्यक्रम आयोजित
-
Brahmakumaris dhankawadi6 years ago
Dhankawadipune: Mahashivratri Mahotsav
-
Uncategorized8 years ago
Seminar on ATTITUDE by BK Kamal (B.tech Comp) in Bharati Vidyapeeth